फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officers not leaving headquarters without permission

बिना अनुमति के मुख्यालय न छोडे अधिकारी

Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Officers not leaving headquarters without permission
मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने शुक्रवार को एनआइसी में मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि होम क्वारंटीन लोगों का डीएम रैंडम जांच करें। मानक के अनुसार सुविधा होने पर ही होम क्वारंटीन की अनुमति दें।
विज्ञापन

कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में आयुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत लोगों को जॉंच की जाए तथा कोरोना के मरीज पाये जाये उनके परिवार के साथ-साथ आस-पास के लोगों की जॉंच के लिए सैंपल लिया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारी से कहा कि एल-2 अस्पतालों में बेड की संख्या मानक को पूरा करते हुये बढाई जाए ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें सुचारू रूप से सुविधा मुहैया करायी जा सके। कहा कि डोर टू डोर सर्विलांस टीम के कार्यो की प्रतिदिन मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा समीक्षा की जाए। समीक्षा के दौरान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। जिसमें दवाओं की उपलब्ध के बारे में बताया गया कि जनपद सोनभद्र व भदोही में शत प्रतिशत है तथा मिर्जापुर में 87 प्रतिशत बतायी गयी। जिसे मुख्य चिकित्साधिकारी मानक के अनुसार दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिये गये। आशाओं के भुगतान में बताया गया कि बजट न होने से देर हुयी है अब बजट प्राप्त हो गया है समय रहते भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed