फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officers found absent in commissioner's inspection, cut salary

कमिश्नर के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारी, कटा वेतन

Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Officers found absent in commissioner's inspection, cut salary
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। मौके पर विभिन्न विभागों के कई अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। मंडलायुक्त ने सभी अनुपस्थित 28 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्वयं चुनार तहसील में फरियाद सुनी।
विज्ञापन

सदर तहसील में सोमवार को जब संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। उसी समय मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र वहां पहुंच गए। उस समय वहां एसडीएम सदर चंद्रभान व तहसीलदार सदर फूलचंद्र यादव फरियाद सुन रहे थे। मंडलायुक्त ने अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की तो कई अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। सदर तहसील में 61 मामले आए थे, जिसमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

चुनार: तहसील सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। सोनई निवासी प्यारेलाल ने प्रार्थना पत्र देकर प्रार्थना की कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है। रैपुरिया निवासिनी रेनू ने पीएम सम्मान निधि न मिलने के संबंध में शिकायती की। कुल 41 फरियादी आए। मौके पर चार मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार अरुण कुमार गिरी, डीपीआरओ अरविंद कुमार अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज: उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने यहां पर फरियाद सुनी। 48 मामले सामने आए। मौके पर सात वादों का निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी ने भूमि संबंधित मामलों का टीम गठित करके मौके पर निस्तारण करने का आदेश दिया। इस दौरान जिन लाभार्थियों के राशन कार्ड सूची से नाम काट दिए गए थे, उन्होंने भी नाम जुड़वाने के लिए मांग की।
तहसीलदार शशांक शेखर राय ने अधिकारियों से जमीन संबंधी विवादों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर अमरजीत जायसवाल, रेंजर प्रमोद कुमार सिंह, अनुप रावत, रतन कुमार समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मड़िहान: अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने मड़िहान तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनी। इसमें 33 मामले आए, जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस पर एसएचओ मड़िहान, एसएचओ लालगंज, एसएचओ अहरौरा, खड़ विकास अधिकारी पटेहरा, एडीओ समाज कल्याण पटेहरा, एडीओ समाज कल्याण राजगढ़, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी मड़िहान, सहायक अभियंता विद्युत, सहायक अभियंता अभियंत्रण ग्रामीण, सहायक अभियंता नलकूप, सहायक अभियंता सिंचाई, चकबंदी अधिकारी मड़िहान के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed