{"_id":"632e039f491fd3023e3019c2","slug":"odop-is-an-effort-to-make-india-self-reliant-anupriya-mirzapur-news-vns675797637","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास है ओडीओपी: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास है ओडीओपी: अनुप्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कालीन एवं पीतल बर्तन के साथ ही चुनार में निर्मित प्लास्टर ऑफ पेरिस खिलौना, मूर्ति निर्माण के लिए मिर्जापुर देश विदेश में प्रसिद्ध तो है ही लेकिन यहीं का बलुआ पत्थर संसद भवन की शोभा बढ़ा रहा है। उक्त बातें जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग अनुप्रिया पटेल ने महंत शिवाला स्थित फन सिटी में शुक्रवार को उद्योग विभाग की ओर से आयोजित वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान कहीं।
उन्होंने प्रदर्शनी में लगे स्टाल का निरीक्षण कर उसकी तारिफ की। उन्होंने वोकल फॉर लोकल की थीम स्पष्ट करते हुए कहाकि लोकल (स्थानीय) और स्वदेशी विनिर्माण लोकल बाजार से लोकल उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए चुनार रेलवे स्टेशन के समीप माल ढुलाई के लाजिस्टिक पार्क का शिलान्यास किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक जनपद एक उत्पाद की शुरुआत कर व्यापार में छाई मंदी को दूर करने का सफल प्रयास किया। इस दौरान उन्होने प्यारे लाल मौर्य नेशनल( अवॉर्डी ) हस्तशिल्पी कछवा, विजय बहादुर हस्तशिल्पी कछवा, पप्पू सोनकर छोटा बसई, अशोक स्तंभ बनाने वाले अविनाश मौर्य को केंद्रीय राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बलुआ पत्थर चुनार इब्राहिम अंसारी (पीएमजीपी) योजना के तहत 10 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, संतोष गोयल, पवन कुमार शर्मा सहित अपना दल, निषाद पार्टी अध्यक्ष सहित रमेश कुमार, इजहार, वारिस खान, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।