फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Oath to follow traffic rules administered to students

Mirzapur News: छात्रों को दिलाई गई यातायात नियमों के पालन की शपथ

Tue, 01 Aug 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Oath to follow traffic rules administered to students
मिर्जापुर। बीते 17 जुलाई से शुरू हुए सड़क सुरक्षा पखवाड़े का सोमवार को बसही स्थित सेम्फोर्ड स्कूल में समापन किया गया। इस दौरान छात्राें और अन्य लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने सड़क सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं चालकों की लापरवाही से होती हैं। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाएं। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर हम सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या में कमी ला सकते हैं। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य शैलेश पांडेय ने की। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन एसपी सिंह, संभागीय निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, यातायात निरीक्षक संजय राय, टीएसआई विपिन पांडेय, प्राचार्य शैलेश पांडेय, संतोष कुमार, लवकुश शुक्ल, शर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed