फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Number of corona test will increase

बढ़ेगी कोरोना टेस्ट की संख्या

Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Number of corona test will increase
विंध्याचल। कोराना से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी लेने के लिए रविवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार जिले में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी का आशीर्वाद लेकर महामारी से बचाव की कामना की। हवन कुंड तक पहुंचकर आहुति भी दी। दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित राजा मिश्र ने कराया। दर्शन पूजन कर बाहर निकलते समय श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने माता की चुनरी पहनाकर प्रमुख सचिव का सम्मान किया।
विज्ञापन

दर्शन पूजन के पश्चात अष्टभुजा डाक बंगला पर गार्ड ऑफ ऑनर लेने के पश्चात डाक बंगला के सभागार में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड-19 से घबराने की जरूरत नहीं है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरकार ने जिलों में टेस्ट के संख्या बढ़ा दी है। जिससे नए मामलों का पता जल्द लगेगा। उन्होंने बीमारी से बचने के लिए समय से जांच कराने को कहा। संसाधन के लिए कहा कि पर्याप्त बेड हमारे पास उपलब्ध हैं। अभी मात्र 15 प्रतिशत का ही उपयोग किया जा रहा है। आगे इनकी संख्या को देखते हुए और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा जनपद में अभी तक 300 टेस्ट ही किए जा रहे थे। शीघ्र ही इसकी संख्या बढ़ाकर एक हजार प्रतिदिन प्रतिदिन कर दी जाएगी। इसके आगे 1500 , 2000 हजार प्रतिदिन की जाएगी। मंडला आयुक्त प्रीति शुक्ला, आईजी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, सीएमओ ओपी तिवारी सहित जनपद के पुलिस अधिकारी एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed