{"_id":"66243fd7739bf29fe5095254","slug":"now-the-struggle-will-begin-for-admission-in-graduate-classes-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-580093-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अब स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शुरू होगी जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अब स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए शुरू होगी जद्दोजहद
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जद्दोजहद शुरू होगी।
जिले में तीन राजकीय महाविद्यालयों के अलावा केबी कॉलेज, जीडी बिनानी और केएमपीजी काॅलेज जैसे अनुदानित कॉलेजों समेत कुल 52 महाविद्यालय हैं। इन काॅलेजों में कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं होने और सीट कम होने के चलते विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए दूसरे जिलों की ओर भी रुख करना पड़ सकता है। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में जिले के लोगों को अलग से प्राथमिकता नहीं मिलती है। इसके चलते इसका विद्यार्थियों को समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले के 23357 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इंटरमीडिएट में इस बार 31225 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 7868 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। जिले में श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय चुनार और लालता सिंह राजकीय महाविद्यालय अदलहाट में शासनस्तर से कला और विज्ञान वर्ग के लिए लगभग 80-80 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश होगा। जीडी बिनानी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. वीना देवी सिंह ने बताया कि काॅलेज में स्नातक कला वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास की पढ़ाई होती है। कला वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा 660 सीटें निर्धारित की गई हैं। बीकाॅम में 320 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। केबी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक कला वर्ग में 840, विज्ञान वर्ग से बीएससी की गणित तथा जीव विज्ञान में 150-150 सीटें निर्धारित हैं। केएमपीजी काॅलेज में स्नातक कला वर्ग में 467 सीटों पर प्रवेश होगा। नगर के भरुहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार सेठी ने बताया कि बीए में 550, बीकाॅम में 240 और बीएससी में जीव विज्ञान तथा गणित में 120 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। कॉलेजों के प्राचार्यों का कहना है कि अभी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं है। इसलिए इसको अधिकृत आंकड़ा नहीं समझा जाना चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर पहले एक रिक्त स्थानों की गणना की जाएगी। वैसे भी सभी महाविद्यालयों में सीटों की संख्या समय-समय पर घटती-बढ़ती रहती है।