फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now the food is also expensive bread and cheese

अब दाल-रोटी भी खाना हुआ मंहगा

Tue, 19 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now the food is also expensive bread and cheese
मेन्यू के ह‌िसाब से म‌िलेगा खाना - फोटो : Demo
अब दाल-रोटी भी खाना मंहगा हो गया है। एक माह के अंदर अरहर के दाल में प्रति किलो 40 रुपये की बढ़ोत्तरी होने से जहां गृहणियों के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है, वहीं दूसरी ओर भोजन का जायका ही बिगड़ गया है। दुकानदारों का मानना है कि दाल की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी का मुख्य कारण पैदावार में भारी कमी है, वहीं गृहणियों का कहना है कि भोजन का जायका बिगड़ गया है।
विज्ञापन


एक महीने के अंदर अरहर सहित कई अन्य किस्म के दाल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने का असर गृहणियों की रसोई के बजट पर पड़ रहा है। दाम में भारी इजाफा होने से जहां एक ओर आमजनों की थाली से दाल गायब हो गया है, वहीं इसके बिक्री पर भी काफी असर दिखाई देने लगा है। पहले जहां लोग किलो दो किलो के हिसाब से दाल की खरीदारी करते थे, वहीं अब लोग भोजन का जायका बरकरार रखने के लिए अपने बजट के अनुसार ग्राम के हिसाब से दाल खरीदने लगे हैं।
विज्ञापन


नगर के महुवरिया निवासी दाल विक्रेता संतोष कुमार गुप्त ने बताया कि एक महीने में दाल की कीमत में प्रति किलो करीब 40 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे दाल की बिक्री भी कम हो गई है। नगर के सत्ती रोड की गृहणी पूजा तिवारी एवं वासलीगंज निवासी गृहणी रोशनी सिंह ने बताया कि दाल के दाम में बढ़ोत्तरी होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है, वहीं धौरुपुर निवासी गृहणी रेखा पटेल एवं महुवरिया निवासी सरिता एवं कंचन ने बताया कि जो दाल पहले एक व दो किलो खरीदी जाती थी, अब वही ग्राम के हिसाब से खरीद रहे हैं। लालडिग्गी निवासी गृहणी पूनम अग्रहरि ने बताया कि बिना दाल के भोजन का स्वाद नहीं बनता, इसलिए दाल चाहे जितना मंहगा हो जाए खरीदा तो जाएगा ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed