फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now hand medicines will be available at railway station also

Mirzapur News: अब रेलवे स्टेशन पर भी मिलेंगी दस्ती दवाएं

Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Now hand medicines will be available at railway station also
मिर्जापुर। अब रेलवे स्टेशन पर भी लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए मिर्जापुर स्टेशन पर भी जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। 25 जून को इसके आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर कम दाम पर जेनरिक दवाएं मिलती हैं। जिले में अब तक पांच जन औषधि खोले गए हैं। इनमें लोगाें को सुगर, बीपी समेत अन्य कई रोगों की दवाएं सस्ते दर पर मिलती हैं। अब रेलवे स्टेशन पर भी जन औषधि केंद्र खोलने की पहल की गई है। इसके लिए स्टेशन पर जन औषधि केंद्र के लिए दुकान का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

प्लेटफार्म एक के प्रवेश द्वार और टिकट काउंटर कक्ष के सामने 120-130 वर्ग फुट क्षेत्र में आउटलेट बनाया गया है। अब केंद्र के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। 25 जून को निविदा की प्रकिया पूरी कर दुकान का आवंटन किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र खोला जाएगा। इससे आम लोगों के साथ यात्रियों को भी सस्ती दवाइयां मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed