फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   November salary of three including a doctor was stopped, investigation team formed

Mirzapur News: डाॅक्टर समेत तीन का नवंबर माह का रोका वेतन, जांच टीम गठित

Fri, 08 Nov 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
November salary of three including a doctor was stopped, investigation team formed
मिर्जापुर। न्यू पीएचसी गोपलपुर में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 50 रुपये वसूल किए जाने के मामले में सीएमओ ने डाॅक्टर समेत तीन लोगों का नवंबर माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है। टीम को चार दिन बाद जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हिनौता गांव निवासी धर्मेंद्र कोल कुत्ता काटने पर अपने बच्चे को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने बुधवार को न्यू पीएचसी गोपलपुर पहुंचे थे। वहां मौजूद कर्मचारी ने इंजेक्शन लगाने के बदले 50 रुपये की मांग की। धर्मेंद्र ने बताया कि डाॅ. बीपी सिंह से शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारी से नाराजगी जताने के बजाय स्वास्थ्य महकमे की पोल खोलकर रख दी। धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत करने पर डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि स्टोर रूम से ही इंजेक्शन कम मिलता है। पांच सौ रुपये देने पर किसी तरह 20 डोज इंजेक्शन मिलते हैं, जबकि रजिस्टर में ज्यादा दिखाया जाता है। उधर, डाॅ. बीपी सिंह का यह सब कहते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा ने डाॅ. बीपी सिंह, फार्मासिस्ट उदयभान जायसवाल व वार्ड बॉय ओमप्रकाश सिंह पटेल का नवंबर माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए पटेहरा पीएचसी के प्रभारी डाॅ. अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा ने बताया कि इस मामले में तीन लाेगों का नवंबर माह का वेतन रोकने के साथ जांच टीम गठित की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed