फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nominations for candidates descended

नामांकन करने के लिए प्रत्याशी उमड़े

Tue, 24 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 24 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nominations for candidates descended
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पहाड़ी राजगढ़ और पटेहरा  कला में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन सोमवार को समाप्त हुआ। ब्लाकों पर नामांकन के लिए  सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


तीसरे चरण में सोमवार को गहमा  गहमी के बीच भारी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन के  दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। तीसरे चरण में ग्राम प्रधान पद के लिए 1682 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


राजगढ़ ब्लाक में बीडीओ सरिता सिंह की निगरानी में 83 ग्राम पंचायत और 1057 सदस्य पद के लिए  नामांकन समाप्त हुआ। आरओ रत्नाकर सिंह ने बताया कि अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 315 और सदस्य पद के  लिए 949 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में राजगढ़ में प्रधान के 719 तथा सदस्य पद के 1673 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नामांकन के दौरान   सीओ सदर रामनाथ वर्मा, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, चौकी प्रभारी भास्कर  मिश्रा मयफोर्स मौजूद रहे।

पड़री  संवाददाता के अनुसार पहाड़ी ब्लाक में 46 ग्राम पंचायत और 614 सदस्य पद के  लिए शनिवार से नामांकन कड़ी सुरक्षा में हुआ। आरओ पुनीत टंडन ने बताया कि प्रधान पद के  लिए अंतिम दिन तक 448 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जबकि समाचार लिखे जाने तक सदस्य पद के लिए नामांकन चल रहा था।

 उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए सर्वाधिक नामांकन बेलवन में तथा सबसे कम तीन नामांकन रानी चौकिया में हुआ। नामांकन के दौरान एसओ आत्मा यादव, राम मिलन यादव मय फोर्स  सुरक्षा में तैनात रहे।

 पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए पहाड़ी ब्लाक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया था। थानाध्यक्ष आत्मा यादव ने सुरक्षा के लिहाज से चार  जगह बैरियर लगा कर नाकेबंदी किया था।

 थानाध्यक्ष द्वारा ब्लाक के पीछे,  पड़री बाजार से ब्लाक की तरफ आने वाले रास्ते पर, बेलवन रोड पर तथा ब्लाक  के मुख्य गेट के पास बैरिकेटिंग किया गया था।
पटेहरा कला ब्लाक में  50 ग्राम पंचायत और 648 सदस्य पद के लिए नामांकन समाप्त हुआ। आरओ  सुनील पाल ने बताया कि प्रधान पद के लिए अंतिम दिन 251 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।


उन्होंने बताया कि अंतिम दिन तक 535 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सुरक्षा को देखते हुए नामांकन के  दौरान सीओ संजय चौधरी, चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह मय फोर्स तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed