फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   nodal officer angry over lack of cleanliness in chc in mirzapur

सीएचसी में सफाई की व्यवस्था नहीं, नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी

Thu, 02 Jul 2020 08:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
nodal officer angry over lack of cleanliness in chc in mirzapur
चुनार। विशेष सचिव सूचना, जिले के कोविड नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार दोपहर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। नोडल अधिकारी पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्र पर बनाए गए कोविड-19 सहायता केंद्र की व्यवस्था को देखा। मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी से स्वयं अपनी थर्मल स्कैनिंग जांच कराई और शरीर के तापमान के बारे में पूछा जिस पर महिला कर्मी ने तापमान सामान्य होना बताया। केंद्र पर थर्मल स्कैनिंग कराने आए लोगों की सूची देखी। तत्पश्चात वह ओपीडी कक्ष, महिला प्रसव कक्ष, मरीज पंजीकरण काउंटर, आपरेशन कक्ष, नर्स ड्यूटी रूम, दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किए। इसके अलावा चिकित्सकों से मरीजों की देखभाल के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष वर्मा से केंद्र पर दवाओं के उपलब्धता व मेडिकल वेस्ट के बारे में जानकारी ली। केंद्र की बेहतर व्यवस्था व प्रभारी चिकित्साधिकारी के कुशल संचालन की नोडल अधिकारी ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी वीके भारती, उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार नटवर सिंह, कोविड-19 सुपरवाइजर सर्वेश सिंह, अनिल पाठक, धनेश महिला चिकित्सक डॉ. मालविका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे विशेष सचिव सूचना जिले के कोविड नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अति आवश्यक है। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीज व उनके तीमारदार इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। तमाम लोग जानबूझकर न तो मुंह पर मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। नियमों का पालन करके ही कोरोना संक्रमण पर हम विजय हासिल कर सकते हैं। इसके लिए जन सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed