{"_id":"5b74bbe70378f8eb94c2fef2c46d74b7","slug":"no-urea-on-committees-farmer-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों पर यूरिया नहीं, किसान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों पर यूरिया नहीं, किसान नाराज
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश होने के बाद किसान गेहूं की फसल में यूरिया का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं। वहीं अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं है।
इससे किसानों को यूरिया खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान निर्धारित मूल्य से 100 से 150 रुपये अधिक दाम पर यूरिया खरीद रहे हैं। इससे किसानों में राेष व्याप्त है।
किसानों ने शीघ्र यूरिया मंगाने की मांग की है। वहीं निजी दूकानदाराें की चांदी कट रही है।
जमालपुर /शेरवां संवाददाता के अनुसार जमालपुर ब्लाक में कहने को 10 साधन सहकारी समितियां हैं, लेकिन इन साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं है। किसान निजी दूकानों से 100 से 150 रुपये अधिक मूल्य पर यूरिया खरीदनें को विवश हैं।
किसानों ने शीघ्र यूरिया मंगाने की मांग की है। राजगढ़ संवाददाता के अनुसार- क्षेत्र में छह साधन सहकारी समितियां हैं, लेकिन इन समितियों पर यूरिया नदारद है।
विज्ञापन
यूरिया के लिए सभी साधन सहकारी समितियों की ओर से 60 से 70 टन यूरिया का चेक भी जमा है। इसके बाद भी यूरिया नहीं आने से किसानों में रोष व्याप्त है। पड़री संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समितियों से यूरिया गायब है।
किसान त्रैलोकनाथ दूबे, शिव बहादुर सिंह, शिव प्रताप सिंह, रामबली दूबे, शशि प्रकाश सिंह, राम अधार निषाद, गोपाल साहनी आदि ने जिला प्रशासन से समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।
साधन सहकारी समिति भरपुरा के सचिव भोलानाथ मिश्र, मोहनपुर के इंद्रजीत सिंह, डाढ़ीराम के लोलारक राम मिश्र ने बताया कि 24-24 टन यूरिया के लिए चेक जमा किया गया है लेकिन यूरिया समितियों पर नहीं पहुंच पाई है।
लालगंज संवाददाता के मुताबिक यूरिया की कमी को लेकर किसान परेशान हो गए हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए ब्लाक प्रमुख जय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला सहकारी बैंक चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पटेल से मिला।
साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की कमी होने की जानकारी देते हुए यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।
चेयरमैन ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समितियों पर जल्द ही खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में राजू सिंह, गुड्डु, अनिल, ओम प्रकाश पांडेय आदि शामिल रहे। मड़िहान संवाददाता के मुताबिक तहसील क्षेत्र में 17 हजार हेक्टेयर असिंचित भूमि पर भी रबी की फसल बोई गई है।
बारिश के बाद किसानाें को अपनी फसलों को बचाने के लिए यूरिया की जरूरत है, लेकिन यूरिया किसी भी साधन सहकारी समिति पर उपलब्ध नहीं है।
इस कारण किसान प्राइवेट दुकानों से ऊंचे दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं।
किसान राकेश सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अमला सिंह, शिवजी पांडेय, बच्चन पांडेय, सालिक यादव, जंगाली यादव, शिवकुमार आदि ने यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।
जिला कृषि अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को मंहगें दामों पर यूरिया नहीं मिले और उवर्रक की काला बाजारी रोकने के लिए तहसीलवार टीमों का गठन किया गया है। टीम जांच कर रही है।
वहीं किसानों की शिकायत पर कार्रवाई भी की जा रही है।