फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No child should be left out from vaccination

टीकाकरण से कोई भी बच्चा न छूटे

Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
No child should be left out from vaccination
विकासखंड के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य साथ बैठक करते नोडल व अधिकारी खंड शिक्षा अधिकार? - फोटो : MIRZAPUR
लालगंज। विद्यालयों में हो रही वैक्सीनेशन की धीमी प्रगति को लेकर नोडल अधिकारी ने 26 विद्यालयों की बैठक सोमवार को बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में की। प्रधानाचार्यों से कहा कि टीकाकरण आवश्यक है । कोई भी 15 प्लस का बच्चा नहीं छूटना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने प्रधानाचार्य और प्रभारियों से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य के आंकड़े और विद्यालयों के दिए गए आंकड़े समान होने चाहिए। वह छात्र छात्राओं को वैक्सीनेशन में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें क्योंकि यह व्यवस्था उनके स्वास्थ सुरक्षा के लिए चलाई जा रही है। मॉनिटरिंग की जा रही है। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मजीत सिंह ने प्रधानाचार्यों से वैक्सीनेशन की प्रगति नियमित चलने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन होना है। बैठक में ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज, जनता जनार्दन इंटरमीडिएट कॉलेज, भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवढिया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसरी, मुन्ना लाल इंटरमीडिएट कॉलेज, मां विंध्यवासिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाबू महादेव इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य को वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में संदीप शुक्ला, राजेश दुबे, अंशु आर्या, स्वाति गुप्ता, दिव्यानी सेठ, मोहम्मद कासिफ, गुलाब सिंह श्यामधर मौर्य, आरसी मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed