फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nine people discharged upon recovery, medicine distributed in the village

स्वस्थ होने पर नौ लोग डिस्चार्ज, गांव में वितरित की गई दवा

Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nine people discharged upon recovery, medicine distributed in the village
डायरिया प्रभावित सुबांव गांव में मंगलवार को सुुबह चिकित्सकों की तीन टीमों ने घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती 16 मरीजों में से नौ को स्वास्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबांव राजा निवासी मनीषा की डायरिया से हुई मौत के तीसरे दिन गांव के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत दिखे। चिकित्सकों की टीम से ग्रामीण स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण और दवा लेने निकलने लगे। ग्रामीण इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाहते थे कि क्लोरीन की गोली पानी में मिलाने के बाद स्वच्छ रहेगा। इस संबंध में जागरूक करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की गोली से पानी स्वच्छ रहता है। चिकित्सकों की सक्रियता के चलते तीसरे दिन उल्टी दस्त के मरीज गांव में नहीं पाए गए। घर-घर दवा वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ. अशोक यादव स्वच्छ पेयजल पीने के लिए भी लोगों को जागरूक करते रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बारे में फिजीशियन डॉ. योगेश द्विवेदी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस ने स्वच्छ पेयजल के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था का निर्देश दिया था। लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed