फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Newly constructed Fathanghat covered with silt and dirt, devotees are not able to take bath

Mirzapur News: सिल्ट, गंदगी से पटा नवनिर्मित फतहांघाट, श्रद्धालु नहीं कर पा रहे स्नान

Thu, 17 Oct 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed Fathanghat covered with silt and dirt, devotees are not able to take bath
मिर्जापुर। निर्माण के 12 महीने भी नहीं हुए लाखों रुपये से निर्मित फतहां घाट सिल्ट और गंदगी से पट गया है। इसके कारण श्रद्धालु स्नान भी नहीं कर पा रहे हैं। गंदगी से घाट की सीढ़ी पटी हुई है। इससे स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। वह स्नान भी नहीं कर पा रहे हैं। घाट पर व्याप्त गंदगी के चलते श्रद्धालु पूर्व की भांति अगल-बगल कच्चे घाट पर नहाने को विवश हैं। एसपी आवास के ठीक सामने लगभग दस करोड़ की लागत से फतहांघाट का निर्माण पिछले वर्ष हुआ था। बाहर से भले ही घाट चमक रहा है लेकिन नीचे हालत देखने लायक नहीं है। बरसात व गंगा में आई बाढ़ के चलते घाट के प्रमुख गेट पर ताला जड़ दिया गया था। ताला तो खुल गया लेकिन घाटों की साफ-सफाई की तरफ ध्यान नहीं। घाट की खुबसूरती को निहारने के लिए यहां सुबह और शाम लोगों की भीड़ लगती है। सेल्फी पाॅइंट पर लोगों में फोटो लेने की होड़ रहती है। लेकिन सीढि़यों से घाट की तरफ उतरते ही व्याप्त गंदगी घाट की खूबसूरती पर प्रश्न चिह्न खड़ाकर रहा है। लोगों का कहना है कि बाढ़ समाप्त हुए काफी दिन बीत गए अभी तक सीढि़यों पर जमे सिल्ट तक नहीं हटा है। इससे लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट

बाढ़ के चलते घाटों पर सिल्ट जमी हुई हैं। शारदीय नवरात्र में सफाईकर्मी मेले में व्यस्त रहे। शीघ्र ही घाट की साफ-सफाई कराई जाएगी।

जी लाल, ईओ,नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed