फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Neighbor youth misdeed eight year old girl case filed

Mirzapur: पैसे देने के बहाने आठ साल की बालिका को अपने घर ले गया पड़ोसी, दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी

Wed, 22 Feb 2023 08:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 22 Feb 2023 08:03 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका दोपहर बाद घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस के युवक ने उसे पैसे देने के बहाने अपने घर में बुलाया। घर के अंदर बाथरूम में ले जाकर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Neighbor youth misdeed eight year old girl case filed
नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिर्जापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर पैसा देने के बहाने घर में बुलाकर युवक ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर जाकर पूरी बात परिजनों को बताया। परिजनों ने मंगलवार की रात देहात कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो और दुष्कर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका दोपहर बाद घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस के युवक ने उसे पैसे देने के बहाने अपने घर में बुलाया। घर के अंदर बाथरूम में ले जाकर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के विरोध करने चिल्लाने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची बालिका ने परिजनों को सारी बात बताया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात परिजन बालिका को लेकर देहात कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेज कर आरोपी युवक अंकित के खिलाफ पास्को एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि आठ वर्ष बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पड़ोसी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed