फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri Day 3: Devotees gathered in Vindhya Dham, reached Maa's court by ropeway, DM talked to devotees

Navratri Day 3: विंध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु, रोपवे से पहुंचे मां के दरबार, डीएम ने भक्तों से जाना हालचाल

Tue, 17 Oct 2023 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Oct 2023 11:48 AM IST
सार

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए शारदीय नवरात्रि के तृतीया तिथि दिन मंगलवार को भी दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। मां के जयकारे से पूरा विंध्य धाम गूंजता रहा। इसी प्रकार अष्टभुजा माता व कालीखोह मंदिर पर भी दर्शनार्थियों की बड़ी भीड़ रही।

विज्ञापन
Navratri Day 3: Devotees gathered in Vindhya Dham, reached Maa's court by ropeway, DM talked to devotees
विंध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के तृतीया तिथि दिन मंगलवार को भी दर्शनार्थियों की भीड़ मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। न्यू वीआईपी की तरफ से मुख्य सड़क से ही मंदिर तक दर्शनार्थियों की दो-दो कतारें लगी रहीं। मां के जयकारे से पूरा विंध्य धाम गूंजता रहा। इसी प्रकार अष्टभुजा माता व कालीखोह मंदिर पर भी दर्शनार्थियों की बड़ी भीड़ रही। बहुत से दर्शनार्थियों ने रोपवे का आनंद लिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी हादसा: कॉलेज के वाहन में चालक का ऐसी चीज से हुआ सामना, घबराहट में डिवाइडर से टकराई गाड़ी
विज्ञापन


वहीं परिक्रमा पथ को भी बाहर से आए भक्त व अन्य लोग बड़े ध्यान से देख रहे थे। कई लोग विंध्य कारीडोर के बारे में भी चर्चा करते दिखाई दिए। विंध्य क्षेत्र के मेला में बिक रही विविध सामग्री भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही। महिलाओं ने सिंदूर व चूड़ी के साथ अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। वही मंदिर के छत पर जगह-जगह बैठ साधकों द्वारा पूजा पाठ कर दर्शन पूजन में लीन रहे। मंदिरों में  प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व्यवस्था का  जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Navratri Day 3: Devotees gathered in Vindhya Dham, reached Maa's court by ropeway, DM talked to devotees
डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने सुबह-सुबह किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण, दर्शनार्थियों से की वार्ता 
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने  मंगलवार की सुबह ही विंध्याचल पहुंच कर शारदीय नवरात्र मेला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं से भी वार्ता किया तथा भ्रमण कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी प्वाइन्ट को चेक करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं कोई असुविधा न हो सुरक्षा व्यवस्थाओं व जन सुविधाओं पर कडी निगरानी रखी जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed