{"_id":"652e1ced9b306df4140f0775","slug":"snake-found-in-moving-vehicle-climbed-on-driver-barely-escaped-death-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी हादसा: कॉलेज के वाहन में चालक का ऐसी चीज से हुआ सामना, घबराहट में डिवाइडर से टकराई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी हादसा: कॉलेज के वाहन में चालक का ऐसी चीज से हुआ सामना, घबराहट में डिवाइडर से टकराई गाड़ी
Tue, 17 Oct 2023 11:04 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:04 AM IST
सार
अहरक निवासी चालक सूरज राजभर बाबतपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के वाहन से स्टूडेंट्स और स्टाफ को लेने जा रहा था। चालक वाहन लेकर वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे काजिसराय पहुंचा था, इसी दौरान उसमें सांप निकल गया।
विज्ञापन
वाराणसी हादसा: कॉलेज के वाहन में चालक का ऐसी चीज से हुआ सामना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजिसराय में वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह में बाबतपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे एक वाहन में सांप निकल गया। जिसके चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Weather Update: वाराणसी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान लुढ़का
विज्ञापन
जानकारी अनुसार अहरक निवासी चालक सूरज राजभर बाबतपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के वाहन से स्टूडेंट्स और स्टाफ को लेने जा रहा था।
चालक वाहन लेकर वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे काजिसराय पहुंचा था, इसी दौरान उसमें सांप निकल गया। चालक सूरज ने बताया कि सांप उसके ऊपर आ गया। सांप से बचने की घबराहट में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर खजूर के पेड़ से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के चलते गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर 10 मीटर दूर स्थित दूसरे खजूर के पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल वाहन के पास पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। चालक मामूली रूप से घायल हुए जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।