फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri 2025 Devotees will flock to Vindhya Dham rooms in hotels and dharamshalas

Navratri 2025: विंध्यधाम में उमड़ेंगे आस्थावान..., होटल और धर्मशालाओं के कमरे फुल; भक्तों का होगा स्वागत

Sun, 30 Mar 2025 03:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 03:47 AM IST
सार

नवरात्र को लेकर मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की सुविधा और सहूलियत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहेगी। संपूर्ण मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन व 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन
Navratri 2025 Devotees will flock to Vindhya Dham rooms in hotels and dharamshalas
नवरात्र के लिए मंदिर परिसर तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vasantik Navratri 2025: वासंतिक नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दरबार रंग बिरंगी लाइट से जगमग हो गया। रविवार से मां की विशेष आराधना होगी। आदि शक्ति के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। पुलिस और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। वहीं, साधकों ने डेरा डाल दिया है। मेला क्षेत्र में ज्यादातर होटल और धर्मशालाओं के कमरे बुक हो गए हैं।

विज्ञापन


नवरात्र में परिक्रमा पथ के अलावा मंदिर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं को कड़ी धूप से बचने के लिए टेंट लगा दिया गया है। पुराने वीआईपी मार्ग, नए वीआईपी मार्ग, पक्का घाट मार्ग और सदर बाजार कोतवाली मार्ग पर टेंट लगाया गया है। श्रद्धालुओं के पैर न जलें, इसलिए गंगा घाट से मंदिर जाने वाले मार्ग पर छाया के साथ मैट बिछाई गई है। जगह-जगह ठंडे पानी का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन

गर्भगृह में प्रवेश पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कटरा कोतवाली क्षेत्र बसही स्थित सैमफोर्ड पब्लिक स्कूल में चैत्र नवरात्र मेला में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक किया।

संपूर्ण मेला व्यवस्था के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर को बनाया गया है। पुलिस मेला अधिकारी सीओ सिटी विवेक जावला व मेला प्रबंध के लिए गठित मेला प्रकोष्ठ का प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मिश्रा को बनाया गया है। संपूर्ण मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन व 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 

डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मां विंध्यावासिनी, अष्टभुजा व काली खोह का दर्शन पूजन करने श्रद्धालुजन को सुगम व वं सुरक्षित ढ़ंग से दर्शन-पूजन कराना सुनिश्चित करेंगें। गर्भ गृह में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। 

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी धारण करेंगें। अनुशासित रहकर विंध्याचल मेला में आने वाले दर्शनार्थियों से विनम्रता पूर्ण व्यवहार करेंगे। सेक्टर अधिकारी के आदेश के बिना ड्यूटी स्थल को नहीं छोड़ेंगे। किसी के बिछड़ जाने पर उसे खोया पाया केंद्र या पुलिस सहायता केंद्र तक पहुंचाकर सहयोग करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला आदि रहे।

1100 सफाईकर्मी मेला क्षेत्र में करेंगे साफ-सफाई

नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल में सफाई के लिए नगर पालिका प्रशासन और पंचायत राज विभाग की तरफ से 1100 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन शिफ्ट में 24 घंटे मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था की गई है।

नगर पालिका प्रशासन की तरफ से 250 सफाई कर्मचारियों का कार्य पर लगाया गया है। सफाईकर्मियों की पहंचान के लिए उन्हे टोपी, वर्दी, ग्लव्स सहित अन्य सफाई उपकरण उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह पंचायत राज विभाग ने चार जोन और आठ सेक्टर में 850 सफाईकर्मियों को तैनात किया है। ये नटवां से लेकर दूधनाथ चुंगी, अटल चौराहा, कालीखोह, अष्टभुजा पहाड़ और अष्टभुजा मंदिर क्षेत्र में तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

छह घाटों पर स्नान प्रतिबंधित

Navratri 2025 Devotees will flock to Vindhya Dham rooms in hotels and dharamshalas
मंदिर में भक्तों की होगी खास सुरक्षा। - फोटो : अमर उजाला

आधा दर्जन से ज्यादा गंगा घाटों पर विंध्य की पौड़ी के निर्माण का काम चल रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने परशुराम घाट, इमली घाट, बाबू घाट, भैरव घाट पर स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन घाटों की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है।

सीसी कैमरे से रहेगी श्रद्धालुओं पर नजर
चैत्र नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। धाम की तरफ जाने वाले मार्ग से लेकर मां विंध्यवासिनी मंदिर, परिक्रमा पथ सीसी टीवी कैमरे से श्रद्धालुओं पर नजर रखी जाएगी। मंदिर की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है ताकि मेला क्षेत्र में वाहन प्रवेश न कर सकें। इसके लिए पटेंगरा नाला पुल, मोतीझील मार्ग, बनारस बस स्टैंड, अमरावती चौराहा सहित अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग किया गया है।

दो-दो घंटे ड्यूटी करेंगे तीर्थ पुरोहित
चैत्र नवरात्र मेले के दौरान श्री विंध्य पंडा समाज की तरफ से पदाधिकारी एवं सदस्यों की मां विंध्यवासिनी मंदिर में ड्यूटी लगाई गई है। अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया सभी तीर्थ पुरोहितों की दो-दो घंटे के लिए ड्यूटी लगाई गई है। तीर्थ पुरोहित परिचय पत्र के साथ रहेंगे।

20 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट
चैत्र नवरात्र में 24 में 20 घंटे मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खुला रहेगा। वांसतिक नवरात्र के दौरान मंगला आरती सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे की जगह 3:00 से 4:00 के बीच होगा। दोपहर में राजश्री आरती 12:00 बजे से 1:30 की जगह 12:00 से 1:00 के बीच किया जाएगा। 

शाम को होने वाला संध्या आरती 7:15 से 8:15 की जगह 7:00 से 8:00 के बीच होगा। बड़ी आरती में कोई बदलाव नहीं होगा। बड़ी आरती रात 9:30 से 10:30 होगा। इसके बाद पूरी रात मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन अनवरत चलता रहेगा। यह जानकारी श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed