फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri 2024 First Day Devotees Gathered In Vindhyachal dham see video and photos

PHOTOS: नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, माता के जयकारों से गूंजा विंध्यधाम

Tue, 09 Apr 2024 09:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Apr 2024 09:55 AM IST
सार

विंध्याचल दरबार में भोर में मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का शुरू हुआ सिलसिला जारी है। भक्तों की भारी भीड़ मां के दरबार में पहुंच रही है। श्रद्धालु मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Navratri 2024 First Day Devotees Gathered In Vindhyachal dham see video and photos
Vindhyachan Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंध्याचल चैत्र नवरात्र मेले के पहले दिन मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार भोर से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। भोर में मंगला आरती के बाद से दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया, जो अनवरत चलता रहा। मां विंध्यवासिनी माता मंदिर के परिक्रमा पथ परकोटा की छत पर साधक अनुष्ठान में तल्लीन रहे तो मुंडन संस्कार भी होता रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन

Navratri 2024 First Day Devotees Gathered In Vindhyachal dham see video and photos
Vindhyachan Dham - फोटो : अमर उजाला
भोर में ही मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। विंध्यधाम की सातों गलियों, प्रमुख सड़कों एवं त्रिकोण मार्ग पर भक्तो की भीड़ नजर आई। मेला क्षेत्र के न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी गली, मां के धाम तक पहुंचने वाली गलियों में श्रद्धालु हाथ में प्रसाद लिए मां का जयकारा लगाते बढ़ रहे थे।

Navratri 2024 First Day Devotees Gathered In Vindhyachal dham see video and photos
Vindhyachan Dham - फोटो : अमर उजाला
माला-फूल, नारियल-चुनरी और प्रसाद लिए विंध्यधाम में पहुंचने के बाद श्रद्धाभाव से भक्तों ने शीश झुकाया। मंदिर पहुंचकर किसी ने झांकी से तो किसी ने मां के गर्भगृह में पहुंचकर मां के भव्य स्वरूप का दर्शन किया। 
विज्ञापन

Navratri 2024 First Day Devotees Gathered In Vindhyachal dham see video and photos
Vindhyachan Dham - फोटो : अमर उजाला
फूलों से किया गया मां का श्रृंगार 
फूलों से किया गया मां का भव्य श्रृंगार भव्य छटा बिखेर रहा था। घंटा-घड़ियाल, शंख और माता के जयकारों से मंदिर परिसर देवीमय हो गया। वहीं विंध्याचल मंदिर की फूल-पत्तियों और बिजली के झालरों से सजावट की गई है। भक्तों ने मां सरस्वती, मां काली, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, मां शीतला, राधा-कृष्ण, श्री पंचमुखी महादेव, दक्षिणमुखी हुनमान, बटुक भैरव जी के मंदिर में भी पूजन-अर्चन किया। भक्तजनों ने त्रिकोण परिक्रमा भी की। 

Navratri 2024 First Day Devotees Gathered In Vindhyachal dham see video and photos
Vindhyachan Dham - फोटो : अमर उजाला
वहीं चैत्र नवरात्र मेला को देखते हुए विंध्यधाम की गलियों में प्रसाद की दुकानें सजी हुई हैं। विंध्यधाम में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद हैं। उधर श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ड्यूटी निर्धारित की गई है। प्रत्येक की 2 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में भक्तों की सेवा करने में जुटे हुए हैं। हालांकि पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक श्रद्धालुओं की सेवा में लगाए गए तीर्थ पुरोहितों की निगरानी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed