फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri 2023 First Day large number of devotees gathered in Vindhyachal on Dham echoed with praise of Mother

Navratri 2023: नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, माता के जयकारे से गूंजायमान हुआ धाम

Sun, 15 Oct 2023 07:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 15 Oct 2023 07:41 PM IST
सार

Navratri 2023 : आदि शक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के धाम में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा।  बिना किसी परेशानी के सुगमतापूर्वक मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर भक्त प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते दिखे।

विज्ञापन
Navratri 2023 First Day large number of devotees gathered in Vindhyachal on Dham echoed with praise of Mother
विंध्याचल धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही रविवार को विंध्य धाम पहाड़ा वाली मां विंध्यवासिनी के जयकारे पूरे दिन गुंजायमान रहा। रविवार को तरह-तरह के फूलों से हुए श्रृंगार के पश्चात जगत जननी मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर रहे। शाम तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर चुके थे। दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन उत्साह से लबरेज देवीभक्तों से त्रिकोण पथ (विंध्याचल, कालीखोह और अष्टभुजा देवीधाम) गुलजार रहा। बिना किसी परेशानी के सुगमतापूर्वक माता  के दर्शन कर भक्त प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते दिखे।

विज्ञापन

शंख, नगाड़े और शहनाई की गूंज

आस्थाधाम पहुंचे श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के बाद प्रसाद लिए मंदिर की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर कतारबद्ध होकर खड़े रहे। लंबी प्रतीक्षा के बाद किसी ने गर्भगृह तो अन्य ने झांकी से मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर शंख, नगाड़ा व शहनाई की गूंज से गुंजायमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Navratri 2023 First Day large number of devotees gathered in Vindhyachal on Dham echoed with praise of Mother
विंध्य धाम में भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के पश्चात मंदिर परिसर में अन्य विग्रहों का लोगों ने दर्शन किया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर माता काली और अष्टभुजा देवी का दर्शन-पूजन किया। विंध्य धाम की विभिन्न गलियां माला, फूल, नारियल, चुनरी व प्रसाद की दुकानों से सजी रहीं। नवरात्र मेले के दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। 

मंत्रोंच्चारण से गूंजता रहा देवी मंदिर

Navratri 2023 First Day large number of devotees gathered in Vindhyachal on Dham echoed with praise of Mother
विंध्याचल धाम - फोटो : अमर उजाला

 शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर श्री मां विंध्यवासिनी श्रवण वेद पाठशाला के छात्रों एवं आचार्य के मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा। वेद पाठशाला के छात्रों की ओर से नौ दिवसीय श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं मां की आरती व श्रृंगार के दौरान वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, प्रधानाचार्य पंडित अगस्त द्विवेदी व आचार्य मौजूद रहे। 

मंत्रोंच्चारण से गूंजता रहा देवी मंदिर

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर श्री मां विंध्यवासिनी श्रवण वेद पाठशाला के छात्रों एवं आचार्य के मंत्रोच्चारण से गूंजता रहा। वेद पाठशाला के छात्रों की ओर से नौ दिवसीय श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं मां की आरती व श्रृंगार के दौरान वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, प्रधानाचार्य पंडित अगस्त द्विवेदी व आचार्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed