फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri 2022 Day 2 Thousands of devotees worshiped Mother Vindhyavasini on the second day in mirzapur

Navratri 2022 Day 2: दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन, सुबह से ही लगी कतार

Tue, 27 Sep 2022 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Sep 2022 11:29 AM IST
सार

नवरात्र के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन किया। देश के कोने कोने से पहुंच रहे भक्त विधिवत दर्शन पूजन के बाद निहाल नजर आए।

विज्ञापन
Navratri 2022 Day 2 Thousands of devotees worshiped Mother Vindhyavasini on the second day in mirzapur
हजारों श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन है। नवरात्र के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन किया। मंगलवार  की भोर से ही भक्त लाइन में लगे रहे। घण्टा घड़ियाल व मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। 

विज्ञापन

सुबह से ही मां के भक्त कतार में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। बुजुर्ग, महिला, बच्चों का उत्साह भी देखते बन रहा था। देश के कोने कोने से पहुंच रहे भक्त विधिवत दर्शन पूजन के बाद निहाल नजर आए। भीड़ भाड़ के चलते लोगों को पैदल लंबा सफर करना पड़ रहा है। प्रथम दिन देर रात तक दर्शन पूजन चलता रहा।
विज्ञापन


विंध्याचल धाम जोन के लिए हर घंटे मिलेगी बस
शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने जाने के लिए श्रद्धालुओं को बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जौनपुर रोडवेज डिपो से चलने वाली 22 बसों के फेरे में बदलाव किया गया है। इसमें जरूरत के हिसाब से 10 से 12 बसें विंध्याचल धाम जाने के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर डिपो से 83 बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। इसमें से मिर्जापुर विंध्याचल जाने के लिए मात्र तीन बसें प्रतिदिन दो चक्कर लगाती हैं। अब इस मार्ग पर यात्रियों की जरूरत के हिसाब से बसें बढ़ा दी गई हैं। ये बसें पूरे नवरात्र भर विंध्याचल के लिए चलेंगी। पहले दिन सोमवार को करीब 300 श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए गए। हालांकि पहले दिन भीड़ कम होने के चलते कई बसें विंध्याचल नहीं जा पाई।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विश्राम ने बताया है कि नवरात्र के मद्देनजर 22 लोकल चलने वाली बसों के फेरे में बदलाव किया है। इसमें से 10 से 12 बसें विंध्याचल धाम के लिए लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं की कमी के कारण कई बसें नहीं जा सकीं। जरूरत के हिसाब से बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed