फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navaratri three days, winding up preparation

नवरात्र तीन दिन, तैयारी हवाहवाई

Mon, 18 Sep 2017 12:08 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Mon, 18 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Navaratri three days, winding up preparation
मंदिर पर गिरा पेड़
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेला शुरू होने में मात्र तीन दिन बचे हुए है फिर भी तैयारी अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। तैयारियों के नाम पर महज बैठके हो रही है। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे के लाख निर्देश के बावजूद मंदिर परिसर और गलियों में गंदगियां व्याप्त है।  नालियां बजबजा रही है तो गंगा घाटों पर सिल्ट जमा है। गंगा घाटों पर सफाई तो दूर महिलाओं के कपड़ा बदलने और प्रकाश की व्यवस्था तक नहीं की गई है। जिससे दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई करने की बजाए गायब है। वहीं रविवार को भी बिजली के जर्जर तारों को नहीं बदला जा सका है।  
विज्ञापन

विंध्याचल में आगामी 20 सितंबर की मध्यरात्रि से शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रहा है। मेला क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घाटों पर दर्शनार्थियों के लिए अस्थाई शौचालय का निर्माण भी नहीं कराया गया है। सिर्फ कागजों पर ही तैयारी नजर आ रही है। घाटों पर बिजली व्यवस्था भी पुरी नहीं हो पाई है। जबकि मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने मेला के पूर्व ही सारी व्यवस्था को पूरा करने का निर्देश है। शारदीय नवरात्र में प्रत्येक वर्ष लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। देश के कोने कोने से भक्त मां का दर्शन करने क लिए आते हैं। इस मेले को लेकर प्रति वर्ष लाखों रूपया खर्च कर मेला के पूर्व सारी व्यवस्था दुरूस्त कर लिया जाता है। लेकिन इस वर्ष मेला शुरू होने में केवल तीन दिन  बचे हैं। जबकि मेला क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। सड़कें जगह जगह से टूटी हुई हैं, सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है। घाटों पर चारो तरफ गंदगी फैली हुई है। महिलाओं के लिए स्नान करने के बाद वस्त्र बदलने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। घाटों पर प्रकाश के लिए बिजली विभाग द्वारा पोल तक नहीं लगाया गया है। अधिकांश गलियों में नाले भरकर बह रहें हैं। कहीं कहीं नालियां बज बजा रही हैं। जिससे दुर्गंध उठ रही है। मेला क्षेत्र में जगह जगह कूढ़े का ढेर दिखाई पड़ रहा है।  
विज्ञापन

इनसेट
शास्त्री पुल पर पसरा अंधेरा
मिर्जापुर। नगर के शास्त्री पुल से जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद सहित कई जनपदों से दर्शनार्थी दर्शन पूजर करने आते हैं। शास्त्री पुल पर लगे कई पोलों पर हाई मास्क अभी भी खराब है। जिससे अंधेरे के चलते दर्शनार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed