फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navaratri in Vindhyachal Dham worship of Shailputri form of ma durga security remained tight

नवरात्र का प्रथम दिन: विंध्यधाम में गूंजा या देवी सर्वभूतेषु..., मां के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन; हुई आरती

Sun, 30 Mar 2025 09:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 09:55 AM IST
सार

नवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी धाम में आस्थावानों की भीड़ भोर से ही कतारबद्ध हो गई थी। मंदिर के कपाट खुलते ही मां के जयकारों के साथ भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि पुलिस भी परिसर के आसपास तैनात रही।

विज्ञापन
Navaratri in Vindhyachal Dham worship of Shailputri form of ma durga security remained tight
मां विंध्यवासिनी धाम में देवी शैलपुत्री का हुआ पूजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Navratri 2025: चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आस्था धाम विंध्याचल श्रद्धालुओं से पट गया। माता के जयकारे से विंध्य धाम की समस्त गलियां गूंज उठीं। चैत्र नवरात्र मेला के शुरू होते ही संपूर्ण विंध्याचल की छटा देखते ही बन रही है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। 

विज्ञापन




मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन के लिए  भक्तों का रेला लगा है। मंदिर परिसर में घंट-घड़ियाल के बीच मां के जयकारे गूंज रहे हैं। शनिवार की रात से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लग गई थी । रविवार की भोर में मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो अनवरत जारी है। 

विज्ञापन

Navaratri in Vindhyachal Dham worship of Shailputri form of ma durga security remained tight
मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए उमड़ी आस्थावानों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मंदिर परिसर के बाहर तक लंबी कतारें लगीं हैं। गंगा स्नान, ध्यान के पश्चात हाथों में नारियल, चुनरी व माता का प्रसाद लिए मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में पहाड़ा वाली के जयकारे लगाते श्रद्धालु मंगला आरती के बाद मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बेताब दिखे। 

मंदिर परिसर एवं परिक्रमा पथ प्रांगण एक अलग ही छटा बिखेर रही है अलौकिक सजावट विंध्याचल दरबार के साथ ही मां अष्टभुजी देवी व महाकाली मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों की फूल, पत्तियों और रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही है। 

सुरक्षा के खास इंतजाम मुख्य सड़कों, गलियों, गंगा घाटों और अष्टभुजा के पहाड़ पर दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। एटीएस बल के साथ-साथ पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed