{"_id":"6a9c749f3273293b2b022701","slug":"nav-durga-committee-triumphs-in-the-matki-phod-competition-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-160684-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नव दुर्गा कमेटी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नव दुर्गा कमेटी ने मारी बाजी
विज्ञापन
हलिया के थोथा गांव में मटका फोड़ते युवक, सोशल मीडिया
-मानव पिरामिड बनाकर युवाओं ने फोड़ी मटकी, विजेता टीम को मिला 11 हजार का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
हलिया। थोथा गांव में जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। युवाओं ने मानव शृंखला बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। अंत में नव दुर्गा पूजा कमेटी की टीम ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ कर प्रतियोगिता जीती।
विजेता टीम में कमेटी अध्यक्ष पुजारी गिरि, राम आसरे, गुल्लर यादव, शुभम गिरि, कतालू, रमेश, सुरेश, संतोष, मुनाउर, सूर्य लाल और सरपंच यादव शामिल रहे। मटकी फूटते ही ग्रामीणों ने तालियां बजाकर विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया। आयोजक प्रधान राजेश यादव ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसी तरह सोठिया स्थित मठ पर भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। प्रमोद मिश्रा, रजनीश कोल, सुनील, दीपक, चिंटा, रामजी, मनोज कुमार, रतन कुमार, रोहित कुमार, शिवकुमार, रामगोपाल, डीएम, वीरेंद्र और विशाल की टीम विजेता रही। आयोजक राहुल सोनी ने विजेता टीम को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया।