फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nautapa scorches villages and cities, with temperatures rising two degrees to 45 in 24 hours.

Mirzapur News: नौतपा से तपने लगे गांव और शहर, 24 घंटे में दो डिग्री बढ़कर तापमान 45

Mon, 25 May 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nautapa scorches villages and cities, with temperatures rising two degrees to 45 in 24 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। नौतपा शुरू होने से पहले ही जिले में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। रविवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बढ़ती उमस और गर्म हवाओं ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने मिर्जापुर, भदोही समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

रविवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 24 अप्रैल और 8 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही सूरज की तल्ख किरणों और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि नगर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
घंटाघर-वासलीगंज मार्ग, घंटाघर-बसनई बाजार मार्ग, डंकीनगंज-गिरधर चौराहा मार्ग, आर्यकन्या रोड, वासलीगंज तथा कचहरी-स्टेशन रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम आवाजाही रही।
जहां रोजाना वाहनों की लंबी कतारें नजर आती हैं, वहां गिने-चुने वाहन ही दिखाई दिए। भीषण गर्मी और लू के कारण लोग घरों में दुबके रहे और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले।

आमजन के साथ पशु-पक्षी भी छांव की तलाश में दिखे। तेज गर्मी के चलते जूस, शिकंजी और शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई। राहगीर थोड़ी दूर चलने के बाद ही गला तर करने के लिए ठेले और दुकानों पर रुकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed