फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   National sports day 2021 There is no shortage of players in Mirzapur but lack of facilities and resources stadium built since 2012 is still incomplete

खेल दिवसः मिर्जापुर में खिलाड़ियों की कमी नहीं, सुविधाओं और संसाधनों का टोटा, 2012 से बन रहा स्टेडियम अब तक अधूरा

Sun, 29 Aug 2021 09:45 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Aug 2021 09:45 AM IST
सार

प्रतिभा के धनी खिलाड़ी सुविधा के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे है। जिले में फुटबॉल, एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट के उच्च स्तरीय खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों ने बड़ी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर अपना जलवा भी बिखेरा है। 

विज्ञापन
National sports day 2021 There is no shortage of players in Mirzapur but lack of facilities and resources  stadium built since 2012 is still incomplete
बरकछा की पहाड़ी में स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिर्जापुर में खेलों को बेहतर करने का दावा शासन-प्रशासन और खेल विभाग की ओर से भले ही किया जाता है मगर हालात इससे अलग हैं। जिले में अच्छे खिलाड़ियों के होने के बाद भी सुविधाओं और संसाधनों का टोटा है। ऐसे में जो प्रतिभाएं हैं, वे बीच में ही दम तोड़ देती हैं या फिर जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं वे खिलाड़ी बाहर चले जाते हैं।

विज्ञापन


इस कारण प्रतिभा के धनी खिलाड़ी सुविधा के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे है। जिले में फुटबॉल, एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट के उच्च स्तरीय खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों ने बड़ी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर अपना जलवा भी बिखेरा है। जिनसे प्रेरणा लेकर अन्य खिलाड़ी भी खेलों में रुचि ले रहे हैं। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या संसाधनों और सुविधाओं के अभाव की है।
विज्ञापन


जिले में खेल का एक भी मैदान नहीं है जहां खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकें। सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा भिस्कुरी में एक स्टेडियम का निर्माण 2012 में शुरू हुआ लेकिन अब तक अधूरा है। जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों की तो नर्सरी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर पर महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की। लेकिन प्रैक्टिस करने के लिए मैदान नहीं है। एक मोर्चाघर का मैदान है, जहां वे प्रैक्टिस करती हैं, पर वहां भी मवेशी चरते है या फिर कोई न कोई कार्य होता रहता है। सुविधाओं के अभाव के चलते जिले के खिलाड़ी दूसरे प्रदेशों से जाकर खेलने को मजबूर हैं।

स्टेडियम का परिसर बना चारागाह और भवन कबूतरखाना

जिले में खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने के उद्देश्य से बरकछा की पहाड़ी में स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ, जो अब तक पूरा न हो सका। खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार करने के बजाए स्टेडियम का परिसर मवेशियों का चारागाह और उसके भवन कबूतरखाना बन गए है। न तो स्टेडियम में बिजली की व्यवस्था है न ही शौचालय की।

बरसात होने पर जो भवन बने है, वो भी टपकने लगते हैं। बड़ी बात कि नौ वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक स्टेडियम का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। 2012 में मायावती सरकार में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए बरकछा की पहाड़ी पर भिस्कुरी में स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ।

शासन से स्टेडियम निर्माण के लिए लगभग चार करोड़ रुपये धनराशि स्वीकृत हुई थी। स्टेडियम को बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को मिली। वर्ष 2013 में स्टेडियम का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया। लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। हालत ये है कि रख-रखाव के अभाव में करोड़ों की कीमत से बने स्टेडियम के भवन जर्जर हो गए हैं। बैंडमिंटन और अन्य इनडोर खेल के लिए जो भवन बने है वे कबूतरों के आशियाना हो गए है।

ये हैं जिले के स्टार खिलाड़ी

धावक केएम चंदा- कड़ी मेहनत, बुलंद हौसले के बदौलत नक्सल प्रभावित राजगढ़ ब्लॉक के सोनपुर गांव की बेटी चंदा गरीबी में पलते हुए देश की उड़नपरी बन गई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली चंदा का सपना देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है। वह दिल्ली के भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) में कोचिंग कर रही है।

वेट लिफ्टर रिमझिम-  नेशनल वेटलिफ्टर स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) मणिपुर की खिलाड़ी जनपद के भरुहना निवासी बेटी रिमझिम सिंह चौहान ने कई मेडल जीते हैं।

ज्योति पटेल- राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी ज्योति पटेल ने तीन बार स्ट्रॉंग वूमेन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम किया है। राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी ज्योति पटेल ने अपने गुरु कमलापति त्रिपाठी के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि पटेल की राह पर निकल पड़ी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed