फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nagesh district topper in high school, Deepika ranked ninth in the state in intermediate

Mirzapur News: हाईस्कूल में नागेश जिला टॉपर, इंटर में दीपिका को प्रदेश में नौवां स्थान

Sun, 21 Apr 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Nagesh district topper in high school, Deepika ranked ninth in the state in intermediate
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिले में हाईस्कूल में नागेश दुबे टॉपर रहे, जबकि इंटरमीडिएट में दीपिका दुबे ने बाजी मारी। दीपिका को प्रदेश में भी नौवां स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में महाशक्ति इंटर काॅलेज ब्रहाश्रम के नागेश दुबे ने 600 में से 580 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। उनको 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जबकि रतनगंज स्थित गुरुद्वारा गर्ल्स इंटर काॅलेज की छात्रा दीपिका दुबे ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 481 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। उनको प्रदेश में नौवां स्थान मिला है। दीपिका ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जिले में टाॅप टेन की सूची में हाईस्कूल के 25 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 12 छात्राएं और 13 छात्र हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में जिले की टाॅप टेन सूची में 20 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें 15 छात्राएं और 5 छात्र शामिल हैं। जिले में इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 70 हजार 340 विद्यार्थी पंजीकृत थे। नकलविहीन परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं के पहले पन्ने पर क्यूआर कोड, लोगो और कोडिंग की गई थी। साथ ही सभी पन्नों की नंबरिंग के लिए चार ऐसे रंगों का प्रयोग किया गया था, जिन्हें पिछली बार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले परीक्षक को क्यूआर कोड बेस्ड कंप्यूटराइज्ड आईडी दी गई थी। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद से लगायत सुरक्षा एजेंसियों तक को अलर्ट किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि जिले में बनाए गए 117 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 39 हजार 999 तथा 12वीं के 30 हजार 341 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि वर्ष 2023 में 119 केंद्रों पर कुल 72 हजार 729 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। वर्ष 2024 की परीक्षा में लगभग 1977 विद्यार्थी कम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 61 हजार 109 विद्यार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 16 हजार 338 छात्र और 16 हजार 209 छात्राओं समेत कुल 32 हजार 547 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13 हजार 374 छात्र और 14 हजार 594 छात्राओं समेत 27 हजार 967 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 13 हजार 948 छात्र और 14 हजार 614 छात्राओं समेत 28 हजार 562 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11 हजार 262 छात्र और 12 हजार 779 छात्राओं समेत 24 हजार 041 विद्यार्थी सफल हुए थे। जिले में सात राजकीय, 41 अनुदानित और 59 स्व वित्तपोषित विद्यालयों समेत 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसी प्रकार यूपी बोर्ड वर्ष 2021 की परीक्षा में हाईस्कूल के 20 हजार 154 छात्र और 18 हजार 870 छात्राओं समेत कुल 39 हजार 024 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 16 हजार 364 छात्र और 14 हजार 651 छात्राओं समेत कुल 31 हजार 051 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इस तरह से कुल 70 हजार 075 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed