फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nagadeva lava ascended to milk , sandalwood wrestlers thought of Mati

नागदेव को चढ़ा दूध लावा, पहलवानों को लगा माटी का चंदन

Thu, 20 Aug 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/ मिर्जापुर/अमर उजाला
ब्यूरो/ मिर्जापुर/अमर उजाला Updated Thu, 20 Aug 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nagadeva lava ascended to milk , sandalwood wrestlers thought of Mati
जनपद में नागपंचमी का पर्व बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। पर्व के तहत जगह-जगह स्थित शिव मंदिरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया, वहीं घरों में महिलाओं ने दीवार पर नाग देवता का चित्र लगा कर उनको दूध-लावा का भोग लगा कर पूजन किया।
विज्ञापन


नागपंचमी पर्व के मद्देनजर कहीं विराट कुश्ती-दंगल तो कहीं मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवानों ने अखाड़ा में उतरने से पहले अपने माथे पर माटी का चंदन लगाया। विभिन्न मंदिरों की फूलों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
विज्ञापन


नागपंचमी पर्व पर नगर क्षेत्र के समस्त शिव मंदिरों सहित नाग देवता के मंदिरों में पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का            तांता लगा रहा। सुबह से ही नगर की गलियों में नाग देवता का चित्र व दूध-लावा बेचने वाले भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व पर महिलाओं ने अल सुबह नाग देवता के चित्र को दीवार पर लगा कर उनको दूध-लावा चढ़ा कर पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्घि के लिए कामना किया।

नगरीय इलाके सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों में नाग देवता के पूजन की धूम रही, वहीं नाग देवता का दर्शन कराने के लिए जगह-जगह सपेरे भी घूमते रहे। शिव मंदिरों में देर रात तक दर्शन-पूजन सहित भजन-कीर्तन का दौर निरंतर चलता रहा।

नगर के कजरहवा पोखरा और गणेशगंज मुहल्ले में लगे विशाल मेले में नर-नारियों सहित बच्चों की भारी भीड़ जुटी रही। गणेशगंज मुहल्ले में जगह-जगह स्थित मंदिरों में देवी-देवताओं की फूलों से की गई भव्य सजावट देखते बन रही थी, वहीं दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  

 उधर नगर सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों में आयोजित विराट कुश्ती-दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाए। नगर के बदलीघाट स्थित प्राचीन अखाड़े पर पुराने परंपरा अनुसार अखाड़े के स्थानीय पहलवानों ने अपने कला का प्रदर्शन किया।

सभासद दुर्गा   प्रसाद यादव ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विशाल यादव, देवनाथ यादव, भीम यादव, कुल्लू वर्मा, किशन यादव आदि   मौजूद रहे।


 नागपंचमी पर्व पर  नगर के कई मंदिरों में कजली    गायन का भी आयोजन किया गया,    जिसमें स्थानीय कलाकारों ने  अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed