{"_id":"65b8139d77e3fa43ea088704","slug":"muslim-youth-adopted-sanatan-dharma-in-front-of-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-497123-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के सामने मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के सामने मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म
विज्ञापन
मिर्जापुर। बागेश्वर धाम के संचालक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मिर्जापुर निवासी एक मुस्लिम युवक सनातन धर्म स्वीकार करने की बात कह रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो धीरेंद्र शास्त्री के छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान का है।
वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि यह बालक मोहम्मद अकबर है। यूपी का है और बागेश्वर धाम गया था। वहां मुलाकात नहीं हो पाई तो यहां सीढ़ी पर दिख गया। वहीं इसकी जिंदगी में जै जै हो गई। इसके बाद वे युवक से अपना परिचय देने को कहते हैं। इसके बाद युवक बताता है कि उसका नाम मोहम्मद अकबर है। वह यूपी के मिर्जापुर से है। जहां विंध्याचल मइया का मंदिर है। वही से हूं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री उससे पूछते हैं कि उस पर किसी ने दबाव तो नहीं डाला तो वह कहता है कि कोई दबाव नहीं है। गुरुजी से प्रेरित होकर वह अपने मन से सनातन धर्म अपना रहा है। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री जय श्रीराम का नारा लगाते हैं। युवक भी नारा लगाता है।