फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder of a sleeping young man by strangulation, case on four

सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, चार पर केस

Tue, 30 Mar 2021 08:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Murder of a sleeping young man by strangulation, case on four
चील्ह। थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में रविवार की देर रात घर में सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत युवक के भाई ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंचे एसपी और एएसपी सिटी ने डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझिगवां निवासी रविंद्र माझी(30) मजदूरी करता था। रविवार की रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात दो बजे छत के रास्ते आए बदमाशों ने उसके कमरे में घुसकर उसका गला रेत दिया। गला रेते जाने पर रविंद्र चारपाई से नीचे जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। उसकी चीख सुनकर पास में सोई उसकी मां दुर्गावती की नींद खुल गई। बेटे को लहूलुहान देखकर मां ने शोर मचाया। तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गला रेत कर हत्या की सूचना पर चील्ह थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर एसपी अजय कुुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वाड और फिल्ड यूनिट की टीम ने छानबीन कर साक्ष्य इकट्ठा किया। उसके भाई धर्मेंद्र ने पड़ोसी सुरेश मांझी, रामजेश मांझी, जगलाल और विजयी मांझी के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोते समय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत युवक के भाई की तहरीर पर चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed