फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder FIR registered against wife after a month and a half.

Mirzapur News: डेढ़ महीने बाद पत्नी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered against wife after a month and a half.
जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार में कोचिंग संचालक व शिक्षक की कोचिंग सेंटर के अंदर फंदे से लटकता शव मिलने के मामले में पुलिस ने डेढ़ माह बाद कार्रवाई की। आराेपी पत्नी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला गांव निवासी रमाकांत ने 20 मई को थाने में तहरीर देकर बताया कि पुत्र निशांत प्रजापति (34) जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया बाजार में कमरा लेकर पत्नी विनीता के साथ रहता था। बाजार में ही एक मकान के तीसरे मंजिल पर कोचिंग सेंटर चलाता था। कोचिंग में निशांत व विनीता दोनों पढ़ाते थे। कोचिंग सेंटर में छत पर लगे एंगल में जूट की रस्सी के सहारे पुत्र का शव फंदे से लटका मिला। आरोप लगाया कि बहू ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर पुत्र की हत्या कराई है। पिता के तहरीर देने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही थी। पोस्टमार्टम होने के बाद पिता ने शरीर पर चोट लगने का आरोप लगाया। इसके बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। कोचिंग संचालक के पिता ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। डेढ़ माह बाद जिगना पुलिस ने आरोपी पत्नी विनीता चौरसिया और अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि पत्नी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed