{"_id":"670807a96691f87c8d011810","slug":"murder-during-dispute-in-mirzapur-police-arrived-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime : मिर्जापुर में शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या, अंधेरे में घात लगाए बैठे थे बदमाश; कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime : मिर्जापुर में शिक्षक की धारदार हथियार से हत्या, अंधेरे में घात लगाए बैठे थे बदमाश; कर दिया हमला
Thu, 10 Oct 2024 10:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:28 PM IST
सार
Mirzapur News : हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। गंभीरावस्था में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार तिवारी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए गुरुवार की रात घर से नौ बजे से निकले एक प्रधानाध्यापक की विपक्षियों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला कर हत्या कर दी। शोर मचने और हमले की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सरोई पीएचसी पर लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
धारदार हथियार से प्रधानाचार्य की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दुश्मनी के चलते गांव के ही एक परिवार के लोगों ने रात के अंधेरे में हमला किया है।
विज्ञापन
भटेवरा गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी (58) अकोढ़ी स्थित हीरामणि पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक थे। वह रात नौ बजे दुर्गा पूजा पंडाल देखने जा रहे थे। गांव से निकलकर सड़क पर त्रिमुहानी के पास पहुंचे थे कि गांव के ही कुछ विपक्षियों ने उनके ऊपर धारदार हथियार और लाठी- डंडे से हमला कर हत्या कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे हमले की सूचना परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस बुलाकर पीएचसी सरोई ले गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार के निशान थे। धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की जांच में जुट गई है।
मृतक के परिजनों ने गांव के ही पड़ोसियों पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी अभिनंदन, एसपी सिटी नितेश सिंह जांच में जुटे।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि दो पड़ोसियों में विवाद है। रात को दुर्गा पूजा देखने जाते समय अध्यापक प्रमोद तिवारी पर विपक्षियों ने हमला किया है, जिनमें उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर हत्या में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।