फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder attempt for abortion of girlfriend, two accused arrested

प्रेमिका के गर्भपात के लिए हत्या का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Murder attempt for abortion of girlfriend, two accused arrested
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल में शनिवार को लहूलुहान घायल हाल मिली किशोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लड़की गर्भपात के लिए नहीं मानी इसलिए जानलेवा हमला किया। मंडलीय अस्पताल में किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही।
विज्ञापन

शनिवार के सुबह सेमरी जंगल में किसी के चीख पुकार ग्रामीण पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेजा। पीड़िता की मां ने बताया कि 17 वर्षीय उसकी पुत्री अपने ही गांव के एक लड़के से प्यार करती थी। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई। उसकी बेटी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। शनिवार की सुबह आरोपी युवक बेटी को घुमाने के बहाने गांव के बाहर राजगढ़ पुलिया पर ले गया। वहां से एक अन्य साथी के साथ पुत्री को सेमरी जंगल में ले गए। पुत्री को गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया पर उसके नहीं मानने पर प्रेमी और उसके साथी ने दुपट्टे से उसका गला कसकर हत्या की कोशिश की। जब वह बेहोश हो गई तो पत्थर से मारकर भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने किशोरी को राजगढ़ पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मड़िहान पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी धीरज कुमार व अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि गर्भ न गिराने पर पत्थर पटककर हत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed