फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Municipality President honored Corona Warriors

नगर पालिका अध्यक्ष ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Municipality President honored Corona Warriors
लालडिग्गी स्थित एक लॉज में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पोषण अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर छह अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक समरसता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भाजपा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर माध्यम से सामाजिक समरसता मना रही है। इसी क्रम में महिला मोर्चा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वारियर्स आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उत्तर-प्रदेश में वृहद टीकाकरण अभियान की इस उपलब्धि को प्राप्त करने में आंगनबाड़ी, आशाओं कार्यकर्ताओं का योगदान अद्वितीय है। ये महिलाएं महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में आभा सिंह पटेल, टंडन, उमा जायसवाल, श्वेता गुप्ता, सूर्या दुबे, सुनीता शर्मा, साधना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed