{"_id":"6343d925ffd68f3fab15d1c2","slug":"mulayam-singh-yadav-visit-mirzapur-18-years-ago-to-give-blessings-in-dhara-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav: 18 साल पहले मिर्जापुर के धारा गांव में आशीर्वाद देने आए थे 'नेता जी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav: 18 साल पहले मिर्जापुर के धारा गांव में आशीर्वाद देने आए थे 'नेता जी'
Mon, 10 Oct 2022 02:04 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:04 PM IST
सार
भारतीय राजनीति में 'नेता जी' के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सोमवार सुबह आई। मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
28 मई 2004 को मिर्जापुर आए थे मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय राजनीति में 'नेता जी' के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सोमवार सुबह आई। मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 28 मई 2004 को 'नेता जी' धारा गांव में आशीर्वाद देने आए थे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती देवी व पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के गांव विकास खंड जमालपुर के धारा गांव आए थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र संजय यादव और बेटी स्मृति यादव के शादी समारोह में शामिल होकर सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव से शिवशंकर यादव के अच्छे संबंध थे। सपा संरक्षक के निधन पर उनके परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालो में डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव, डॉक्टर आनंद यादव, शिवशंकर यादव, प्रभावती यादव, संजय यादव, स्मृति यादव, डॉक्टर विशाल यादव, गणेश शंकर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विद्याशंकर यादव समेत कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन