फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mulayam Singh Yadav visit mirzapur 18 years ago to give blessings in Dhara village

Mulayam Singh Yadav: 18 साल पहले मिर्जापुर के धारा गांव में आशीर्वाद देने आए थे 'नेता जी'

Mon, 10 Oct 2022 02:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 02:04 PM IST
सार

भारतीय राजनीति में 'नेता जी' के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सोमवार सुबह आई। मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav visit mirzapur 18 years ago to give blessings in Dhara village
28 मई 2004 को मिर्जापुर आए थे मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राजनीति में 'नेता जी' के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सोमवार सुबह आई। मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 28 मई 2004 को 'नेता जी' धारा गांव में आशीर्वाद देने आए थे।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती देवी व पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के गांव विकास खंड जमालपुर के धारा गांव आए थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र संजय यादव और बेटी स्मृति यादव के शादी समारोह में शामिल होकर सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव से शिवशंकर यादव के अच्छे संबंध थे। सपा संरक्षक के निधन पर उनके परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालो में डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव, डॉक्टर आनंद यादव, शिवशंकर यादव, प्रभावती यादव, संजय यादव, स्मृति यादव, डॉक्टर विशाल यादव, गणेश शंकर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विद्याशंकर यादव समेत कई लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed