फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mud house wall collapsed on family while sleeping three injured including mother and daughter buried in rubble 

बारिश का कहर: सोते समय गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटी समेत तीन घायल

Sat, 19 Jun 2021 02:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 02:32 PM IST
सार

लगातार बारिश की वजह से कच्चे मकार गिर रहे हैं। इसी दौरान जौनपुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी नन्हकू के कच्चे मकान की दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया।

विज्ञापन
mud house wall collapsed on family while sleeping three injured including mother and daughter buried in rubble 
बारिश के चलते गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शनिवार की सुबह सोते समय कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इससे मलबे में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इलाज के लिए घायलों को सीएचसी मड़िहान भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति देख डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात के कारण लगातार कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार की सुबह से ही बारिश हो रही थी। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी नन्हकू का परिवार घर में सोया था। सुबह करीब छह सोते समय कच्चे मकान की दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया।

विज्ञापन

कच्चा मकान गिरने पर मलबे में दबे पति-पत्नी और पुत्री की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। मलबे में दबकर नन्हकू(52), उसकी पत्नी अनारकली(48) और पुत्री गुंजा(22) गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन किसी तरह मलबा हटाकर तीनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां मां व पुत्री की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला था। आवास मिला होता तो परिवार कच्चे मकान में न रहता और हादसे का शिकार न होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed