{"_id":"5df291b68ebc3e87c11d6866","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns49944014","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हे के रथ का ब्रेक फेल होने से दुल्हन के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हे के रथ का ब्रेक फेल होने से दुल्हन के भाई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मंगरहा गांव में आई बारात में बुधवार की रात द्वारचार के समय पूजा करते समय दूल्हे के रथ का ब्रेक फेल होने से दुल्हन का भाई पहिए के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुल्हन के भाई से घायल होने से बारात में अफरा-तफरी मच गई। रात में दुख भरे माहौल के बीच शादी संपन्न कराई गई। उधर भोर में उपचार के दौरान दुल्हन के भाई की मौत हो गई।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ निवासी राजेन्द्र सेठ की लड़की सुजाता की शादी के लिए प्रयागराज के अमिलिया से बारात आई थी। बारात सीखड़ के मगरहा में एक लॉन में टिकी। रात को द्वार पूजा के समय लड़की का भाई आशीष (30) दूल्हे को माला पहना रहा था। इस दौरान वह फिसलकर नीचे गिर3;द्म। दूल्हे के रथ का ब्रेक फेल होने से वह पहिये के नीचे आ गया। हादसे में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के समझाने पर रात को किसी तरह से विवाह हुआ। गुरुवार की भोर में वाराणसी में उपचार के दौरान दुल्हन के भाई की मौत हो गई। युवक की मौत होने से खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक आशीष सोनभद्र किसी कम्पनी में कार्यरत था। उसे छह वर्ष का एक पुत्र और चार वर्ष की एक पुत्री है।