{"_id":"5df291b78ebc3e87fa54d9ff","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns499427677","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली हाजिरी, अधीक्षण अभियंता समेत 15 रहे गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली हाजिरी, अधीक्षण अभियंता समेत 15 रहे गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अधिकारी, कर्मचारियों की मनमानी व आम जनता को हो रही समस्या की शिकायतों के मद्देनजर गुरुवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल अचानक फतहां स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंच गए। मौके से कई अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित थे। सुबह लगभग 11 बजे पहुंचे जिलाधिकारी ने जब बारी-बारी से एक-एक कक्ष जाकर देखा तो अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल ई. प्रेम किशोर सत्संगी समेत कई सहायक अभियंता अनुपस्थित थे। डीएम ने अधीक्षण अभियंता समेत अनुपस्थित 15 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब मांगने का निर्देश दिया। अमर उजाला ने आठ दिसंबर के अंक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल के बारे में पूछे जाने पर डीएम को बताया गया कि वे 9 व 10 दिसंबर को बैठक में गए थे लेकिन अब लौटे नहीं हैं। इसी प्रकार अधिशासी अभियंता नहर प्रखंड वैभव सिंह, अधिशासी अभियंता सिरसी प्रखंड वीर बहादुर सिंह व सहायक अभियंता नहर प्रखंड विनय प्रताप, अजय कुमार सिंह, संजय गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। डीएम को यह भी बताया गया कि दो सहायक अभियंता राजीव प्रसाद व अभिषेक शुक्ला सोनभद्र में बैठते हैं। सिरसी बाध प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता कृष्णय कुमार, फिरोज खान, नसीम सिद्दीकी, अभिषेक श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे। जिसमें से अभिषेक श्रीवास्तव 10, 11 व 12 दिसंबर से लगातार तीन दिनों से अनुपस्थित हैं। सिरसी प्राविधिक खंड के निरीक्षण में वरिष्ठ लिपिक विजय बहादुर को बताया गया कि वे कोर्ट गए हैं। इसी तरह से राधेश्याम मुंशी, रवींद्र कुमार कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन जल संसाधन खंड शशिकांत प्रसाद के बारे में बताया गया कि उनके पास फैजाबाद के अलावा मिर्जापुर का अतिरिक्त प्रभार है वे इस समय फैजाबाद में हैं। इसी खंड में रामपति वरिष्ठ साहयक, अवधेश 11 व 12 तथा सुरेश कुमार भी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने गायब अधीक्षण अभियंता समेत अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया।