{"_id":"5df13bfe8ebc3e87ad589c2b","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns4992204131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वैन की टक्कर से आटो सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वैन की टक्कर से आटो सवार महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। थाना क्षेत्र के कछवां-चुनार रोड पर बुधवार की सुबह सवेसर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्कूली वैन ने सामने से आटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूली वैन चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के तुलापुर स्थित जेनिथ पब्लिक स्कूल का चालक संतोष सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह निवासी मितई सुबह वैन लेकर छात्रों को लेने के लिए पाहो और विदापुर जा रहा था। भैंसा गांव निवासी महिलांए और युवतियां खेत में मजदूरी करने के लिए आटो से पाहो जा रही थी। रास्ते में सवेसर गांव के पास अनियंत्रित स्कूली वैन ने आटो में टक्कर मार दिया। इससे आटो पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। आटो पलटने से उसमें सवार पांच सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में घायल महिला 48 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी शोभनाथ निवासी भैंसा की मौत हो गई। घायल 30 वर्षीय प्रिया पुत्री बुद्धू, 19 वर्षीय लक्ष्मना पुत्री जय प्रकाश, 21 वर्षीय जावित्री पुत्री बबलू सरोज, 19 वर्षीय रीता पुत्री भोलानाथ को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। संयोग था कि वैन में बच्चे नहीं बैठे थे। नहीं तो हादसा और बड़ा हो जाता। पुलिस ने स्कूली वैन चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई।