{"_id":"5de020ef8ebc3e54c979ab02","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns49676583","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 11 बाइक के साथ अंतरजनपदीय तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की 11 बाइक के साथ अंतरजनपदीय तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की सुबह क्षेत्र के कमालपुर गेट के पास से अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की 11 बाइक के साथ तमंचा, कारतूस और कूट रचित पंजीयन प्रमाण पत्र बरामद किया। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी। चोरों को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर देने घोषणा की।
पिछले दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक्स चोरी हो रही हैं। बाइक चोर गैंग को पकड़ने के लिए एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। गुरुवार की सुबह टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अदलहाट थाना क्षेत्र के कमालपुर गेट के पास वाहन चोर गिरोह के कुछ लोग खड़े हैं। सूचना पर अदलहाट थाना प्रभारी प्रमोद कुुमार यादव और क्राइम ब्रांच की टीम ने कमालपुर गेट के पास घेरेबंदी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक को बरामद किया। गिरफ्तार आरोपितों में शहनवाज अहमद निवासी बड़गावा थाना शहाबगंज चंदौली, मुस्तफा निवासी जमुहार कोतवाली चुनार व कृष्ण कुमार यादव निवासी बसंतू की मड़ई थाना अलीनगर चंदौली हैं। शहनवाज अहमद चोरी और लूट गैंग का सरगना है। पूछताछ में बताया कि उनके साथ सुदर्शन निवासी मोहनपुर पहाड़ी थाना पड़री भी शामिल था। पुलिस सुदर्शन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है।