फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

110 केंद्रों पर शामिल होंगे 73 हजार परीक्षार्थी

Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम सुशील कुमार पटेल ने यूपी बोर्ड से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देशित किया कि शासन के मानक के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाए। जहां पर परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं, वहां सभी एसडीएम सत्यापन कर लें। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जरूर हों। इसका सत्यापन कर वे एक सप्ताह में अपनी आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि केंद्र बनाने में अनुदानित विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि जिले में संचालित विद्यालयों की कुल संख्या तीन सौ एक है। इनमें से राजकीय 60, अशासकीय सहायता प्राप्त 52 तथा स्ववित्त पोषित 189 विद्यालय हैं। इसमें से परिषदीय परीक्षाओं में तीन सौ विद्यालय शामिल हो रहे हैं। उनमें से एक सौ 10 में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। इस बार 73 हजार चार सौ 46 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें से हाईस्कूल में 42 हजार चार सौ 52 छात्र हैं। इसमें 21 हजार एक सौ 47 बालक व 21 हजार तीन सौ पांच बालिका हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 30 हजार नौ सौ 94 परीक्षार्थी हैं। इनमें 16 हजार एक सौ तीन बालक व 14 हजार आठ सौ 91 बालिकाएं हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष एक सौ 10 केंद्रों पर 76 हजार दो सौ 87 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed