फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

प्रियंका ने किया ट्वीट, मालवीय जी के अंगने में शाखा का क्या काम है

Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की डिप्टी चीफ प्राक्टर पर संघ द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट पर मामला एक बार फिर गर्मा गया है। कांग्रेस महासचिव ने शनिवार की दोपहर को ट्वीट कर संघ पर निशाना साधा। ट्वीट में उन्होंने कहा कि परिसर में शाखा लगाने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन

राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के खेल मैदान में बीते मंगलवार की सुबह संघ की शाखा के दौरान लगे झंडे को डिप्टी चीफ प्राक्टर द्वारा उखाड़ने पर स्वयं सेवक व छात्र आक्रोशित हो गए थे। छात्रों ने डिप्टी चीफ प्राक्टर पर झंडे का अपमान करने और छात्रों संग दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन पर धरना दिया। संघ जिला कार्यवाह चंद्रमोहन की तहरीर पर पुलिस ने डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले पर धार्मिक भावना आहत करने का मुकदमा भी दर्ज किया। अगले दिन कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने किरण दामले के बचाव में दक्षिणी परिसर पहुंच कर आचार्य प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने बताया कि किरण दामले को प्राक्टोरियल बोर्ड से हटाकर एग्री बिजनेस असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका कौर के नाम की संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन

इसके बाद से दो दिनों तक मामला शांत था। लेकिन शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मालवीय जी के अंगने में शाखा का क्या काम है, सारे कानून तोड़ना आरएसएस का काम है। प्रियंका के इस ट्वीट से दक्षिणी परिसर का मामला एक बार फिर गर्मा गया। प्रियंका के इस ट्वीट पर हजारों हजारों लाइक और सैकड़ों रिप्लाई ट्वीट कर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रियंका के इस ट्वीट का संघ के लोगों ने जानकारी का अभाव बताते हुए बेमतलब की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिला कार्यवाह, आरएसएस चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को पता होना चाहिए कि बीएचयू मेन कैंपस में शाखा की शुरुआत मदन मोहन मालवीय ने की थी। उन्होंने परिसर में आरएसएस कार्यालय के लिए संघ भवन की स्थापना की थी। मामले में ट्वीट कर वे बेमतलब की राजनीति कर रही हैं। संघ के लोगों ने कोई कानून नहीं तोड़ा। संघ ने द्वेष की भावना से कोई कार्य नहीं किया है। ना ही कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया। डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले ने झंडा उखाड़ कर संघ का अपमान किया। इस पर कानून प्रक्रिया अपनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रियंका गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वे अनरगल ट्वीट कर रही हैं।

जबकि आचार्य प्रभारी -प्रो. रमादेवी निम्मान्नापल्ली ने कहा कि डिप्टी चीफ प्राक्टर किरण दामले को प्राक्टोरियल बोर्ड से हटाकर दीपिका कौर को बोर्ड में शामिल करने की संस्तुति चीफ प्राक्टर को भेजा गया है। साथ ही किरण दामले का इस्तीफा भी भेज दिया गया है। मेन कैंपस में भी छात्रों का मामला गर्माया है, इसलिए इस्तीफा निर्णय और प्राक्टोरियल बोर्ड की सूची नहीं आई है। इस मामले में बात करने के लिए मेन कैंपस बीएचयू आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed