फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

आयुक्त ने की विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा

Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने शुक्रवार को कार्यालय के सभागार में मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों की बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान गोवंश आश्रय स्थल, विकास प्राथमिक कार्यक्रमों की समीक्षा, कानून व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था का हाल जाना। आयुक्त ने अपर निदेशक पशु चिकित्सा से कहा कि सभी जिलों में निर्माणाधीन गो आश्रय स्थलों को मानक के अनुसार व गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाया जाए। पराली न जलाने के लिये किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण एजेंसिया धूल नियंत्रण के लिये निर्माण सामग्रियों को ढंककर रखें। कहा कमियों को पूरा कर विकास में तेजी लाएं ताकि जिला सूबे में नंबर वन बने।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जल निगम के परियोजनाओं के मद से दूसरे मद का सामान क्रय किये जाने पर अधीक्षण अभियंता जलनिगम से स्पष्टीकरण मांगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना, जलनिगम के बारे में जानकारी ली। कहा कि प्राय: शिकायतें प्राप्त होती हैं कि गांव के हैंडपंप को उखाड़कर सबमर्सिबल लगवा लिया जा रहा है। दूसरे को पानी नहीं लेने दिया जा रहा। इसकी जांच कर केसदर्ज कराया जाए। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास में बताया गया कि मंडल में प्रथम किश्त भदोही में कम दिया गया है। आयुक्त ने सड़क की समीक्षा करते हुये कहा कि मिर्जापुर में सड़कों की स्थित बहुत खराब हैं। गड्ढा मुक्ति योजना के तहत ठीक कराया जाये। डीएम मिर्जापुर ने बताया कि हलिया विकास खंड के धान क्रय केन्द्र पर शिकायत आयी कि बोरा उपलब्ध नहीं हैं। आयुक्त ने कहा कि सभी धान केन्द्रों को सक्रिय किया जाये। कहा कि किसानों को बैठने व पीने के लिये पानी, कांटा, पंखा, बोरा, पैसा आदि सभी उपलब्ध रहे। बैठक में अनुपस्थित होने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से स्पष्टीकरण की मांगा गया। बैठक में पंचायती राज विभाग, पारदर्शी किसान योजना, उर्वरकों व बीज की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व शहरी, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ आदि की समीक्षा की गई। इसके बाद आयुक्त के द्वारा कर एवं करेत्तर की की भी समीक्षा की गयी तथा राजस्व वसूली बढाने का निर्देश दिया गयां । बैठक में कानून व्यवस्था के तहत सभी बिन्दुओं पर समीक्षा की गयीं। बैठक में सुशील कुमार पटेल, अपर आयुक्त, सुरेंन्द्र बहादुर, संयुक्त विकास आयुक्त ओम प्रकाश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर प्रियंका निरंजन, सीडीओ भदोही व सोनभद्र के अलावा सभी मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed