फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

धान की तौल न कराने पर कार्रवाई का दिया निर्देश

Sat, 16 Nov 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने शुक्रवार को पहाड़ी विकास खंड के मोहनपुर भवरख व पड़री धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मोहनपुर में कांटा कम पाया गया तो पड़री में नमी अधिक बताए जाने पर डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम पहाड़ी विकास खण्ड के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले साधन सहकारी समिति मोहनपुर भवरख धान क्रय केन्द्र पहुंचे। जहां पर सचिव अनिल कुमार उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी के जानकारी करने पर सचिव ने बताया कि धान क्रय केन्द्र पर दो कांटा हैं परन्तु एक कहीं और अन्य कार्य के लिये के लिये भ्रेज दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल कांटा केन्द्र पर मंगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसान रमेश चन्द्र सिंह ने कहा कि वे सुबह 10 बजे से धान लाकर केंद्र पर बैठे हैं पर सचिव के द्वारा धान की तौल करने के लिये कल के लिये बुलाया जा रहा है, बताया गया कि लेबर नहीं हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुये धान क्रय केन्द्र सचिव के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश देते हुये डिप्टी आरएमओ कहा गया कि प्रमुख सचिव खाद्य रसद को भी पत्राचार कर अवगत कराया जाये। निरीक्षण के दौरान किसान के द्वारा यह भी बताया कि धान की नमी के कारण धान की तौल नहीं करायी जा रही है जिलाधिकारी के द्वारा धान की नमी अपने सामने नापी गई तो तो नमी साढे बारह पाया गया जब कि सुबह किसान को साढे तेरह सचिव के द्वारा बताया गया था। नमी गलत बताये जाने पर कडी फटकार लगायी गयी। केन्द्र पर एक हजार बोरा व एक लाख रुपये उपलब्ध बताया गया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जो किसान केन्द्र पर धान लेकर आये उनका तौल उसी दिन कराया जाय तथा समय से उनके खाते में धनराशि भेजा जाये। उन्होंने बताया कि सभी किसानों को कामन धान 1815 रुपये व ग्रेड-उ धान का मूल्य 1835 रुपये प्रतिकुन्तल की दर की जानकारी भी दी जाय । उन्होंने कहा कि किसानों के बैछने की व्यवस्था, उनके पीने के लिये पानी व बिस्कुट, कांटा, पंखा, नमी मापक यंत्र आदि उपलब्ध रहे। डीएम ने राजकीय धान क्रय केन्द्र पडरी का निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी मो. इरफान उपस्थित पाये गये। उनके द्वारा कृषक हुकुम सिंह के धान का तौल कराया जा रहा था। कृषक से रेट के बारे में जानकारी की गयी जो उन्हें मालूम था। बताया गया कि आज लगभग 11 बजे धान लेकर आये थे। केन्द्र पर दो कांटा, एक पंखा, 67160 बोरा होना बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस दौरान उर्वरकों के स्टाक रजिस्टर को भी देखा गया। सभी सचिव व केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि किसान के धान को तौल कराना प्राथमिकता दी जाये। इस दौरान डिप्टी आरएमओ के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed