फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

कुत्ते के विवाद में मारपीट, जमीन पर गिरकर मासूम की मौत

Thu, 14 Nov 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। देेहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव में पौत्री को उपचार के लिए लेकर जा रही वृद्धा की कुत्ते के विवाद के चलते बुधवार को पड़ोसियों ने पिटाई कर दी। इससे दादी के हाथ से तीन माह की मासूम जमीन पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मनीष के परिजनों का पड़ोसियों से दो दिन पूर्व कुत्ते को लेकर विवाद हुआ था। पड़ोसी के कुत्ते ने मनीष के घर पर किसी को काट लिया। इस पर रास्ते में कुत्ता बांधने को लेकर विवाद हुआ था। मनीष की तीन माह की पुत्री बीमार चल रही थी। बुधवार की दोपहर मनीष की मां ज्ञानशीला देवी मासूम को गोद में लेकर उपचार के लिए जा रही थी। इस दौरान रास्ते में पड़ोसियों ने उसे रोक लिया। रोककर ज्ञानशीला को धक्का देकर पिटाई करने लगे। इस दौरान ज्ञानशीला के हाथ से छूटकर मासूम जमीन पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि कुत्ते को लेकर विवाद हुुआ था। ज्ञानशीला तीन माह की पौत्री को उपचार के लिए ले जा रही थी। उसका आरोप है कि पड़ोसियों के धक्के देने के कारण वह गिर गई और अस्पताल न पहुंच पाने से उसकी पौत्री की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed