फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

समितियों की जांच के लिए उच्च स्तरीय दल पहुंचा मड़िहान

Fri, 08 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मड़िहान। तहसील क्षेत्र में हजारों एकड़ भूमि को लेकर बनाई गई समितियों की जांच के लिए गुुरुवार को प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में जांच टीम मड़िहान पहुंची। गोपलपुर व बसही गांव में गुरुवार को प्रमुख सचिव की टीम ने स्थलीय निरीक्षण व भौतिक सत्यापन किया। कहा गया कि जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायी जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सुरेश चन्द्रा के नेतृत्व में टीम का काफिला गोपलपुर फार्म हाउस में पहुंची तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विंध्य प्राइवेट लिमिटेड कर्मियों से गहन पूछताछ की गई। हालांकि उपस्थित कर्मचारियों द्वारा (गोपलपुर सहकारी समिति) के बारे में आधी अधूरी जानकारी मिली। मड़िहान तहसील क्षेत्र की16 समितियों का अभिलेख पहले ही तलब किया जा चुका है।चर्चा है कि फर्जी समितियों पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद बसही गांव स्थित समिति गठन के बारे में अध्यक्ष से वार्ता की गयी। अध्यक्ष ने विस्तृत जानकारी में बताया कि सिचाई व संसाधन के अभाव में समिति की भूमि पर खेती करना मुश्किल है। लगातार सूखा पड़ने की वजह से समिति घाटे का सौदा हो गयी है। टीम में चीफ कंजरवेटर रमेश कुमार पाण्डेय, एडीएम यूपी सिंह, एसडीएम विमल कुमार दूबे, तहसीलदार कर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गोपलपुर गांव स्थित समिति की जांच करने पहुँची टीम के प्रमुख सचिव ने श्रमिकों को कम मजदूरी देने पर ठीकेदार को लताड़ लगायी। साथ ही लेबर इंस्पेक्टर से जांच कराने का आदेश मातहतों को दिया। गोपलपुर गांव स्थित सहकारी समिति की लगभग आठ हजार बीघा भूमि पर विंध्य प्राइवेट लिमिटेट द्वारा बाग व सेंट की खेती की जाती है। जांच में पहुंचे प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने फार्म में काम कर रहे श्रमिकों से मजदूरी के बारे में जानकारी किया। मजदूरों का शोषण किये जाने पर ठीकेदार को लताड़ लगाया तथा लेबर इंस्पेक्टर को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसही गांव स्थित कृषि सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव की टीम प्राथमिक विद्यालय में धमक पड़ी। कक्षा पांच की छात्रा आफरीना आशीर्वाद के बाद शत्रुघ्न शब्द नहीं लिख पायी। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की हिदायत देते हुए उपस्थित प्रधानाध्यापक से चहारदीवारी गिरने के बारे में जानकारी लिया गया। नौनिहालों की उपस्थिति कम पाए जाने पर गुरुजी ने बताया कि बच्चे धान की कटाई में व्यस्त हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार आ रही गिरावट से टीम ने ग्रामीण नौनिहालों के विकास पर चिंता जाहिर किया। मध्याह्न भोजन का मानक मीनू के अनुसार सही पाया गया। उपस्थिति पंजिका में नामांकित 82 छात्रों की संख्या के अनुपात में मात्र पचास छात्र विद्यालय में उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक गुलाब सोनकर ने बताया कि गरीब परिवार के बच्चे धान की कटाई आदि काम में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed