फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MPs rushed to the shops to pick up the keys

सांसद को दूकानों की चाभियां देने पहुंचे

Wed, 30 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Wed, 30 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
 MPs rushed to the shops to pick up the keys
भरुहना स्थित सांसद के जनसंपर्क कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे सराफा व्यापारी - फोटो : mirzapur
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मंगलवार को सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर में जगह-जगह चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पूर्व व्यवसायियों ने हड़ताल के 28 वें दिन अपनी-अपनी दूकानों की चाभियां  सांसद अनुप्रिया पटेल के भरुहना स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर देने का प्रयास किया, लेकिन सांसद नहीं मिलीं। व्यवसायियों ने करीब दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन सांसद के नहीं पहुंचने पर अपना दल के जिलाध्यक्ष से मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



एक्साइज टैक्स के विरोध में चल रहे हड़ताल के 28 वें दिन सराफा व्यवसायियों ने नगर के रोडवेज तिराहा, कचहरी तिराहा, संकटमोचन तिराहा, तेलियागंज चौराहा पर चक्काजाम कर विरोध जताया। इस अवसर पर आयोजित सभा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए काले कानून की कड़ी निंदा की गई।  
विज्ञापन


सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया व मंत्री शिवकुमार मुंदड़ा सहित कैलाश नाथ सोनी व पवन राठी ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। व्यवसायियों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती है तब तक सराफा व्यवसायियों का आंदोलन उग्र होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान मनोज मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, संदीप अग्रवाल, धर्मेंद्र मिश्र, मुकेश खत्री, अनुपम अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विनय अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, विष्णु सोनी, गिरधर रस्तोगी, अवधेश सोनी, मदन गोपाल सोनी, प्रभात गुप्त, आशु सोनी, संजय गुप्त, मनीष खत्री सहित सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर, स्वर्णकार संघ, गलाई एवं मिनाई समिति तथा सराफा व्यवसाय से जुड़े बड़ी संख्या में जनपद के कारीगर व मजदूर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed