{"_id":"6a593e71f36f0ab8460ee7f6","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-tractor-married-just-25-days-ago-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-157494-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 25 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 25 दिन पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र धौरहा के ग्राम सभा रैकरी के पास बृहस्पतिवार की रात नौ बजे ट्रैक्टर से बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
रैकरी निवासी विजय बिंद (27 )पुत्र झब्बू लाल बिंद बाइक से संजय बिंद पुत्र सियाराम के साथ अपने खेत पर बादाम बोने के लिए गए थे। वह वापस घर लौट रहे थे तभी चीखुड़ियां की तरफ से भस्सी लादकर एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गिर गए। विजय की मौत हो गई। संजय घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक विजय की पिछले महीने 21 जून को सक्तेशगढ़ स्थित किसी गांव में शादी हुई थी । शादी को एक महीना भी नहीं बिता था कि हादसे में विजय की जान चली गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष ने बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि एक बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर से मौत हो गई है।